अन्य खबर

नवरात्र के अष्टमी दिवस पर मातृ शक्ति को सप्रेम भेंट

लखनऊ।

माँ गायत्री जन सेवा संस्थान एवं नीशू वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा मां दुर्गा के नौ दिवसीय नवरात्र के शुभ अवसर के अष्टमी दिवस पर पूज्य नारी शक्तियों का सम्मान हेतु संस्था द्वारा वन स्टॉप सेंटर 181 के शेल्टर होम में रह रही महिलाओं व लड़कियों के लिए सलवार शूट, सैनिटरी पैड व चप्पल वितरण हेतु सेंटर प्रभारी अर्चना सिंह को भेंट किया गया।नवरात्र दिवस के अंतर्गत आज दोनों संस्थाओं ने जरूरतमंद महिलाओं के लिए ये भेंट की। संस्था माँ गायत्री जनसेवा संस्थान के अध्यक्ष व संयोजक भारतीय जनता पार्टी एनजीओ प्रकोष्ठ लखनऊ महानगर अरुण प्रताप सिंह* ने बताया की संस्था का उद्देश्य है लक्ष्य अंत्योदय समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों तक पहुंचना संस्था का उद्देश्य है जो कि संस्था विगत कई वर्षों से शोषित,वंचित,पीड़ित व जरूरतमंद लोगों की मदद करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण,निर्धन कन्या विवाह,शिक्षा के क्षेत्र एवं मुख्य रूप से महिला उत्पीड़न एवं घरेलू हिंसा पर कार्य कर रही है।नीशू वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष व भाजपा नगर की सह संयोजिका गुँजन वर्मा* ने बताया की दोनो संस्थाए समय समय पर जरूरतमंद लोगों को,स्वास्थ्य सुविधाएं,राशन सामग्री,महिलाओं के उत्थान व शिक्षा के क्षेत्र में निरतंर कार्य कर रही हैं। कोविड कॉल में संस्था ने प्रत्येक जरूरतमंद को भोजन,दवा व राशन की व्यवस्था की सुविधा मुहैया कराई।इस सामाजिक कार्य में विशेष रूप से उपस्थिति सेंटर प्रभारी अर्चना सिंह,भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ क्षेत्रीय संयोजक मुकेश मिश्रा,उपनिरीक्षक शशि त्रिपाठी,माँ गायत्री जन सेवा संस्थान के आईटी प्रमुख अंशुल निगम,उपाध्यक्ष सन्दीप शुक्ला,नीशू वेलफेयर फाउंडेशन की लखनऊ प्रभारी सीमा राय, व सेंटर से सीमा,चेतना आदि उपस्थित रहे।

 

Yuva Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button