अन्य खबर

सपा का अमेठी में गायत्री पर अटूट विश्वास, उनकी बहू शिल्पा को बनाया एमएलसी उम्मीदवार

सुलतानपुर। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का विश्वास पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के परिवार पर और बढ़ गया है।विधान परिषद के चुनाव में सपा पार्टी ने सुलतानपुर से उनकी पुत्र वधू को उम्मीदवार बना दिया है। अभी हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में अमेठी सीट से उन्होंने गायत्री की पत्नी महाराजी को टिकट दिया और उन्होंने जीत दर्ज कराई। अपने पति गायत्री के लिए इंसाफ मांगने स्वयं उनकी पत्नी महाराजी चुनावी मैदान में उतरी। अमेठी विधानसभा में उन्होंने बेटियों के साथ घूम घूम कर वोट मांगे। जमकर आंसू बहाए 10 मार्च को रिजल्ट आया तो पता चला आंसू रंग लाया। अमेठी की जनता ने जहां महाराजी को विधायक का ताज दे दिया। अब जब सुलतानपुर-अमेठी सीट पर विधान परिषद का चुनाव है तो सपा ने गायत्री की पुत्र वधू शिल्पा को मैदान में उतारा है। शिल्पा का मायका प्रतापगढ़ जिले में है।

करोड़पति हैं शिल्पा के पति अनिल

गायत्री प्रजापति के परिवार का कद सपा प्रमुख के सामने बढ़ गया है। उसकी एक वजह गायत्री की पत्नी महाराजी की अमेठी से जीत भी है। उन्होंने पूरे विरोध के बावजूद अमेठी में पूर्व केंद्रीय मंत्री को पराजित कर जीत दर्ज कराई है। यही कारण है अब जब सुलतानपुर-अमेठी से एमएलसी चुनाव का टिकट देना हुआ तो सपा ने गायत्री प्रजापति के पुत्र अनिल प्रजापति की पत्नी शिल्पा प्रजापति को दिया है। अनिल प्रजापति करोड़ों के मालिक हैं। उनके चुनावी हलफनामे के अनुसार उनके पास दो करोड़ 28 लाख 39 हजार 591 रुपये हैं।

Yuva Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button