स्त्री विमर्श पर सेमिनार व नारी शक्ति सम्मान समारोह सम्पन्न।
इरशाद राही ने कविता पाठ करके श्रोताओं का मन जीता।

लखनऊ, रूबरू फाउंडेशन द्वारा आयोजित रूबरू एक शाम नारी शक्ति के नाम इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हबीबुल हसन एस0पी0 ई0ओ0डब्ल्यू0 पुलिस मुख्यालय लखनऊ तथा अध्यक्ष महेश चन्द्र द्विवेदी पूर्व पुलिस महानिदेषक उ0प्र0 विषेश अतिथि मनप्रीत कौर पंजाबी फिल्म एक्ट्रेस स्त्री विमर्श पर वरिष्ठ कवि एवं कहानीकार इरशाद राही ने पर्चा पढ़ा उस पर अन्य साहित्यकारों ने अपने विचार व्यक्त किये। मोहम्मद अज़हर हुसैन सचिव रूबरू ने मेहमानों का स्वागत किया और रूबरू के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके अलावा कविता पाठ हुआ जिसमें सीमा मौर्या शैली बरेली शशि पाण्डेय नोएडा वर्षा श्रीवास्तव लखनऊ वीणा अब्राहम सिंह आगरा तथा इरशाद राही ने कविता पाठ करके श्रोताओं का मन जीता। इस अवसर पर महान महिला विभूतियों को रूबरू अवध रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया जिनमें स्वरा त्रिपाठी, सीमा मौर्य शैली, शशि पाण्डेय पत्रकार वीणा अब्राहम सिंह कवियत्री आगरा, श्वेता शुक्ला कवियत्री, वर्षा श्रीवास्तव कवियत्री, डॉ0 सुधा मिश्रा कवियत्री, डॉ0 दानिशा फात्मा अध्यापक एवं कवियत्री को दिया गया। इरशाद राही ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि रूबरू साहित्य क्षेत्र में जो योगदान दे रहा है वह बहुत ही महत्वपूर्ण है। रूबरू हिन्दी और उर्दू का एक बड़ा मंच है जिसमें नये और पुराने कलमकारों को एक साथ मंच प्रदान किया जाता है। हबीबुल हसन ने अपने भाषण में कहा कि रूबरू फाउण्डेषन साहित्य की सेवा लगातार कर रहा है, रूबरू ने हमेषा नये चमकते हुए सितारे पैदा किए हैं। महेश चन्द्र द्विवेदी ने कहा मैं कितने लोगों को जानता हॅू जिन्होंने रूबरू के मंच से कविता पाठ शुरू किया वह आज सितारा बनकर चमक रहे हैं। ये कार्यक्रम हज़रतगंज स्थित मैपललीव होटल में सम्पन्न हुआ। इसका संचालन प्रदीप शुक्ला ने किया, इस कार्यक्रम का आगाज़ राष्ट्रीय गान और सारे जहां से अच्छा से हुआ। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में असमा हुसैन,अदीबा इरशाद, कविता मिश्रा, अनम हुसैन, अवधेश सोनकर, दानिश अली, अज़हर हुसैन, सपना गौड़, ज़िकरा इम्तियाज, मरियम हुसैन, हारिश आदि लोगो का विशेष योगदान रहा।