बड़ी खबर

प्रियंका गांधी और जनता का रिश्ता हुआ और मजबूत

लखनऊ: यूपी चुनाव के करीब सरकार ने बजट पेश कर दिया है। जिसे लेकर जनता खास खुश नहीं दिख रही है। इसे लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक ट्वीट किया, ‘न किसानों की आय दुगनी, न मध्यम वर्ग को टैक्स में छूट, न महंगाई से निजात, न छोटे उद्योगों को राहत, न युवाओं को रोजगार, बस पुराने हो चुके जुमले और सब्सिडी पर प्रहार. यही है मोदी सरकार के बजट का सार.’ इस ट्वीट के सहारे उन्होंने जनता की मानोदशा को दर्शाने की कोशिश की है। जनता ने उनके इस ट्वीट का पूरी तरह समर्थन किया। जनता ने कहा प्रियंका गांधी ने बिल्कुल सटीक भाषा में बजट का सार बता दिया है।

उत्तर प्रदेश की महिलाओं ने कहा प्रियंका गांधी एक मात्र ऐसी नेता हैं जिन्होंने महिलाओं के लिए घोषणा पत्र जारी किया। जिसके हम आभारी हैं। साथ ही महिलाओं ने यह भी कहा कि लडक़ी हूं, लड़ सकती हूं नारे के चलते कोई भी राजनीतिक पार्टी अब हम महिलाओं की अनदेखी नहीं कर पाएगी।

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए महिलाओं ने कहा प्रियंका गांधी द्वारा की गई घोषणाओं में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा बहुओं का ₹10000 प्रतिमाह मानदेय, महिला को सलाना 3 गैस सिलेंडर मुफ्त, 12वीं की छात्रा को स्मार्टफोन स्नातक की छात्राओं को स्कूटी और महिलाओं को फ्री बस यात्रा से भी हमे बहुत उम्मीदें हैं। सभी महिलाओं ने एक सुर में कांग्रेस की सरकार बनाने का दृढ़ संकल्प लिया।

युवा और जनता ने भी प्रियंका गांधी का पूरा साथ देने का मन बना लिया है। युवाओं का कहना है जिस तरह इस चुनाव में प्रियंका गांधी ने कांग्रेस को खड़ा किया है वह और कोई नहीं कर सकता था। युवाओं के लिए अलग से घोषणा पत्र विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं प्रियंका गांधी ने हमारे लिखी हैं उसे लेकर हम काफी उत्साहित हैं कांग्रेस की सरकार बनने पर हम सभी घोषणापत्र में शामिल सभी चीजों का लाभ उठा पाएंगे।

जनता ने कहा वैसे तो कांग्रेस को कई बड़े लीडर मिले हैं इंदिरा गांधी से लेकर सोनिया गांधी तक लेकिन जो बात प्रियंका गांधी में है वह अभी तक किसी में नहीं दिखाई दी प्रियंका गांधी ने देश की जनता में नई ऊर्जा का संचार किया है साथ ही साथ कांग्रेस पार्टी को भी उत्तर प्रदेश में स्थापित करने का बीड़ा उठाया है काफी हद तक वे इसमें कामयाब होती भी दिख रही है।

उन्होंने अकेले पूरे उत्तर प्रदेश के चुनाव को अपने कंधे पर उठा रखा है एकमात्र महिला जो कि पूरे उत्तर प्रदेश के चुनाव को संभाल रही है यह कोई छोटी बात नहीं है यही सब महत्वपूर्ण बातें प्रियंका गांधी को और लीडरों से अलग बनाती हैं प्रियंका गांधी की पहचान इस विधानसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश नहीं बल्कि देश के बड़े और सुनते हुए राजनीतिक के तौर पर होगी।

प्रियंका गांधी ने घर-घर जाकर लोगों से जन संपर्क करना भी शुरू कर दिया है हाल ही में उन्होंने नोएडा में जनसंपर्क किया था जिसमें उन्हें जनता का अभूतपूर्व आशीर्वाद प्राप्त हुआ जनता का कहना है कि इस तरीके का हुजूम किसी महिला नेत्री के लिए आज तक नहीं देखा गया है। प्रियंका गांधी के लिए जनता का यह प्यार आगामी विधानसभा चुनाव तक ही सीमित नहीं रहेगा बल्कि अन्य प्रदेशों में हो रहे चुनाव में भी यह प्रभाव डालेगा।

Yuva Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button