देवरिया : विजय लक्ष्मी गौतम के मंत्री बनाने पर खुशी की लहर दौड़ी

देवरिया। सलेमपुर विधानसभा से निर्वाचित विजय लक्ष्मी गौतम को योगी के मंत्रि मंडल में स्थान मिलते ही क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं और जनता में खुशी की लहर दौड़ गई। देवरिया जनपद में सात विधान सभा हैं। सलेमपुर विधान से विजय लक्ष्मी गौतम को भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीती हैं। इनकी शादी गौरी बाजार थाना क्षेत्र के विनायक गांव में हुई है। पति बैंक में हैं । विजय लक्ष्मी गौतम (59) शिक्षा एमए समाजशास्त्र से हैं। परिवार में दो पुत्र व एक पुत्री हैं। दोनों पुत्र इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं एवं पुत्री की शादी हो चुकी है।
सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक पद पर निर्वाचित हुई हैं ,जो सदर कोतवाली क्षेत्र के देवरिया खास मोहल्ले की रहने वाली हैं। 1992 से भाजपा से अपने राजनीति की शुरुआत भाजपा महिला मोर्चा की देवरिया नगर की अध्यक्ष रहीं। भाजपा की नगर उपाध्यक्ष, जिला महिला मोर्चा की दो बार जिलाध्यक्ष, भाजपा जिला मंत्री, भाजपा गोरखपुर क्षेत्र की मंत्री और भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रही हैं। 2009 में परिसीमन के बाद सलेमपुर सुरक्षित सीट हो गया। जिसके बाद भाजपा ने वर्ष 2012 में उन्हें सलेमपुर विधानसभा से प्रत्याशी बनाया, लेकिन वह सपा प्रत्याशी मनबोध प्रसाद से चुनाव हार गई थी।
2017 के चुनाव में भाजपा ने टिकट काट दिया। इससे नाराज होकर वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गईं। सपा ने उन्हें सलेमपुर से प्रत्याशी बनाया, लेकिन भाजपा प्रत्याशी काली प्रसाद से चुनाव हार गईं । 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले फरवरी में पुनः भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा ने विधायक काली प्रसाद का टिकट काटकर विजय लक्ष्मी गौतम को पार्टी का प्रत्याशी बनाया। विजयलक्ष्मी सुभासपा प्रत्याशी पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद को पराजित कर पहली बार विधायक निर्वाचित घोषित की गईं। इनकी कुल संपत्ति 87.95 लाख है। विजय लक्ष्मी गौतम के नाम शहर में कोटे की दुकान है। वह कोटेदार के रूप में कार्य करने के साथ ही सामाजिक व राजनीतिक रूप से सक्रिय हैं।