अन्य खबर

भाजपा कार्यकर्ता के लिए कोई पद मायने नहीं रखता : स्वाति सिंह

लखनऊ। भाजपा का कार्यकर्ता कभी आराम नहीं करता। हम सिर्फ वोट के लिए राजनीति भी नहीं करते। हम राष्ट्र की सेवा करने के लिए राजनीति करते हैं। भाजपा कार्यकर्ता के लिए कभी कोई पद भी मायने नहीं रखता। ये बातें पूर्व मंत्री स्वाति सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहीं। भाजपा द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी पर उन्होंने कहा कि हम हमेशा तैयारी करते रहते हैं, लेकिन किसी चुनाव के मद्देनजर नहीं, हम लोगों की सेवा भाव से तैयारी करते हैं।

हर व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिन-रात लगे रहते हैं। लोगों को योजनाओं के प्रति जागरूक किया जाय, इसके लिए भाजपा का हर कार्यकर्ता गांवों-शहरों में जाकर उसका प्रचार करता है। मैं भी एक भाजपा की कार्यकर्ता हूं और जन सेवा के लिए 24 घंटे तत्पर रहती हूं।

स्वाति सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता कभी स्वहित की चिंता नहीं करता। वह तो राष्ट्र के लिए समर्पित होता है। हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और योगी आदित्यनाथ पूरे विश्व में इसके सबसे बेहतर उदाहरण के तौर पर देखे जा रहे हैं। उनके लिए पूरा भारत अपना परिवार है। इसी मंशा को लेकर हम सभी आगे बढ़ रहे हैं। यहां जब एक भी परिवार गरीबी रेखा से नीचे हैं, हम उसको ऊपर लाने के लिए हर संभव कोशिश करते रहेंगे।

Yuva Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button