अन्य खबर

खेल को बढ़ावा दें, यह सबके लिए जरूरी : अनुराग ठाकुर

गोरखपुर। 89वीं महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद संस्थापक सप्ताह समारोह में मुख्य अतिथि सूचना प्रसारण एवं युवा मामले के खेल केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने शनिवार को कहा कि लड़ने वालों के कदमों में ही जहान होता है। लगातार संघर्ष से ही विजय मिलती है। केन्द्र सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे उत्तर प्रदेश को हम मिलकर विकास की राह पर भी ले जाएंगे। इस दौरान उन्होंने खेल को बढ़ावा देने की वकालत की।

उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर का शिलान्यास प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की देन है। यदि इन दोनों नेताओं ने रुचि नहीं दिखाई होती तो इसका इतना जल्दी समाधान नहीं होता। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर श्रीराम मंदिर भी बनाएंगे। उत्तर प्रदेश के विकास की गति को तेज करेंगे।

उन्होंने युवाओं को उत्साहित करते हुए कहा कि खेलना जरूरी है। यह खुद के लिए बहुत जरूर है। मंच से उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा दें। यह बहुत जरूरी है। मुख्य अतिथि अनुराग ठाकुर ने कहा कि मैं खुशनसीब हूं। योगी जी का आशीर्वाद मिला। यूपी की जनता का साथ मिला। मेरी कामना है कि इस जिले के खिलाड़ी भी देश के लिए मेडल जीत कर लाएं।

इससे पूर्व एनसीसी कैडेट्स ने सूचना प्रसारण एवं युवा मामलों के केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। मुख्य अतिथि व सीएम ने महाराणा प्रताप का केसरिया ध्वजारोहण कर शोभायात्रा को रवाना किया। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अखंड ज्योति रथयात्रा ने भ्रमण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button